{"_id":"6760779417831760f204bd74","slug":"an-innocent-child-fell-into-a-bucket-full-of-water-while-playing-and-died-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120163-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम, मौत
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोमवार की दोपहर एक ह्रदय विदारक घटना से पूरा गांव मर्माहत हो गया।
गांव निवासी एक व्यक्ति की एक साल की बेटी छत पर पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी में खेलते-खेलते गिर गई। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। उस समय घर की महिलाएं किसी काम में व्यस्त थी।
कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। सोमवार को दोपहर में घर की महिलाएं छत पर बैठी थीं। इस बीच उनकी सबसे छोटी बेटी लवी (एक साल) सो गई। इसी बीच कोई घरेलू काम आ जाने के कारण महिलाएं उसे धूप में ही सुलाकर नीचे चली गई। बताया जा रहा है कि लवी की नींद खुली और वह खेलते-खेलते छत पर रखे गए पानी से भरी बाल्टी के पास चली गई और उसमें गिर गई।
इधर परिजनों को इसकी भनक नहीं लग पाई। थोड़ी देर बाद जब महिलाएं ऊपर पहुंचीं तो लवी पानी से भरी बाल्टी में उल्टा पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी गोपीगंज पहुंचे।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ह्रदय विदारक घटना से पूरा गांव मर्माहत रहा।
वहीं लवी की मां नीता उसे याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।