फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An 800-meter-long new pipeline will be laid in Chandni Chowk.

Bhadohi News: चांदनी चौक में 12 लाख से बिछेगी 800 मीटर नई पाइपलाइन

Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
An 800-meter-long new pipeline will be laid in Chandni Chowk.
। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 चांदनी चौक में पेयजल योजना के तहत 800 मीटर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत ने काम भी शुरू करा दिया है। योजना के पूरा होने के बाद वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

नईबाजार में कुल 13 वार्ड है। नगर के कई वार्डों में वर्षों से पेयजल की समस्या थी। वार्ड नंबर छह की करीब 2500 की आबादी भी कई साल से पेयजल के लिए परेशान थी। इसको लेकर स्थानीय सभासद की ओर से बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से वार्ड में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने की परियोजना पर स्वीकृति मिली। धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत की ओर से काम भी शुरू करा दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर ने कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क और सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed