फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amwa Bhawanipur Hotspot, Seema Seal

अमवा भवानीपुर हॉटस्पाट, सीमाएं सील

Wed, 27 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Amwa Bhawanipur Hotspot, Seema Seal
चौरी के अमवा भवानीपुर गांव को सील कराते एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा दाएं। - फोटो : BHADOHI
चौरी/लालानगर। मुंबई से आकर क्वारंटीन दंपति और बेटी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर अमवां भवानीपुर हॉटस्पाट घोषित हो गया। बुधवार को एसडीएम भदोही की मौजूदगी में बस्ती की सीमाएं सील की गई। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर ब्लॉक कालोनी में स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर संक्रमित के आसपास रहने वालों से जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को अमवा भवानीपुर पहुंचे उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए करीब छह मार्गों को सील किया। 23 मई को मुंबई से आए पति-पत्नी और बेटी की रिपोर्ट मंगलवार की शाम को पॉजिटिव आई थी। देर रात तीनो को स्वास्थ्य विभाग ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेजा। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुर्यभान और चौकी प्रभारी परवीन शेखर भी हमराहियों के साथ डटे रहे। एसडीएम ने बताया कि गांव में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्वास्थ्य विभाग की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को लगाया गया है। नगर पालिका भदोही गांव को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया। तीनों के संपर्क में जो-जो आए हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा। ज्ञानपुर ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना वायरस पॉजिटिव निकलने के बाद ही ब्लॉक को सील किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से बातचीत की। नगर पालिका गोपीगंज के कर्मचारियों ने ज्ञानपुर ब्लॉक मोहल्ले में पहुंचकर सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed