फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amidst tight security, the former MLA appeared in the court

Bhadohi News: कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक कोर्ट में पेश

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Amidst tight security, the former MLA appeared in the court
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएलए कोर्ट साधना गिरी की अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद अगली तारीख 27 मई को तय की गई। पेशी को लेकर कोर्ट में गहमागहमी का माहौल रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव में गोपीगंज पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया था। उसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने तलब किया था। अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता के मुकदमें में पूर्व विधायक की पेशी हुई। उन्होंने बतया कि 23 मई को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पेशी होगी। बताते चलें कि पूर्व विधायक रिश्तेदार की संपति हड़पने के मामले में आगरा जेल में बंद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed