फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amidst the hustle and bustle, proposals worth Rs. 6 crores were approved in Khamaria

Bhadohi News: गहमागहमी के बीच खमरिया में छह करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर

Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Amidst the hustle and bustle, proposals worth Rs. 6 crores were approved in Khamaria
गहमागहमी के बीच खमरिया नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में छह करोड़ का बजट पास किया गया। इस दौरान सभासदों के कई प्रस्तावों पर मुहर लगे। वहीं स्वच्छता समिति गठन के साथ-साथ ईपीएफ पर चर्चा की गई। गर्मी को देखते हुए पूरे नगर में जगह-जगह 10 वाटर कूलर लगाए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी महमूद की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक गहमागहमी से भरी रही। सभासद अपने-अपने वार्डों में कमियों को गिनाते और उसे दुरूस्त करने की मांग कर रहे थे। जिस पर चेयरमैन द्वारा सभी वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में पूर्व में किए गए प्रस्ताव के साथ निर्माणाधीन और कार्ययोजना में आ गए कामों को छोड़ सभी को निरस्त कर दिया गया। वहीं नए प्रस्तावों में वार्ड नंबर 9 में पीपरतर कैथान निवासी कन्हैया मौर्य के यहां से दलपतपुर मार्ग तक और बब्बू के मकान से लेकर साई श्यामा गैस एजेंसी तक नया नाली और कलर इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव बना।
विज्ञापन

इसके अलावा भजईपुर में हनुमान मंदिर से दीना यादव और अकबरपुर में सुलभ शौचालय से लेकर शमीम के यहां तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य की संस्तुति हुई। इसी तरह बरतर में राजेंद्र जायसवाल से लेकर दुर्गा चौराहा तक आरसीसी व नाली का निर्माण कार्य सहित सभी वार्डों में इंटरलॉकिंग आरसीसी नाली का प्रस्ताव सर्व समिति से पारित किया गया। मौके पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, लिपिक श्याम बहादुर पटेल, सभासद अब्दुल इस्लाम, संजय मौर्य, उदयभान मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, इश्तियाक अहमद, कमल मौर्य, शरद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed