फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amidst the dirt on the ghats, the ancestors will be worshiped today

घाटों पर गंदगी, आज पितरों को करेंगे तर्पण

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amidst the dirt on the ghats, the ancestors will be worshiped today
रामपुर गंगा घाट पर फैली गंदगी। संवाद - फोटो : BHADOHI
पितृ विसर्जन पर बुधवार को लोग पितरों का श्राद्ध एवं तर्पण करेंगे। गंगा घाटों पर गंदगी के बीच तर्पण करने में लोगों को दिक्कत होगी। सीतामढ़ी को छोड़ दिया जाए तो रामपुर, बेरासपुर, भोगांव, कठारी संग दर्जन भर घाटों पर गंदगी फैली रही। पालिका, ग्राम पंचायतों संग प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, धार्मिक स्थल सीतामढ़ी के गंगा घाट पर ग्राम पंचायत नारेपार की ओर से साफ-सफाई कराई गई। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। लालानगर संवाददाता के अनुसार, प्राचीन रामपुर गंगा घाट पर पित्र विसर्जन के पूर्व कोई तैयारी नहीं की गई। घाट पर जहां-तहां कूड़ा फैला हुआ है। घाट के अगल-बगल दलदल और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी, धर्मराज,सुशील ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

डुहिया भावसिंहपुर के आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि पितरों का तर्पण दोपहर के समय अच्छा रहेगा। पितरों की संतुष्टि के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराकर यथोचित दान करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति संग वंश वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed