फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambulance workers demonstrated at the collectorate

एंबुलेंस कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers demonstrated at the collectorate
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र एडीएम एसके मिश्रा को सौंपकर चेतावनी दी कि कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने आरोप लगाया है कि दर्जनों कर्मचारी जिले में स्वास्थ्य विभाग के साथ जूझ रहे हैं। इसके बावजूद हक से वंचित करना अधिकारियों की आदत बन चुकी है। निजी कंपनी को 108 और 102 एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी देकर चालकों को मात्र 6500 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। निर्धारित समय पर घोषित महंगाई दर मिले तो कर्मचारी 13000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। आरोप लगाया कि जो वेतनमान निर्धारित है, उसका भी भुगतान चार माह से लटकाए रखा गया है और कर्मचारियों को निकालने, उत्पीड़न करने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। आर्थिक संकट से न बच्चों की पढ़ाई-लिखाई हो पा रही है और न ही परिवार का खर्च चल पा रहा है। मजदूर संघ के संयोजक संदीप राय ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मासिक वेतन 13000 रुपये कर बकाए देयों का भुगतान कराने, दो हजार कर्मचारियों को मिनिमम वेज दिलाने, 12 की बजाय आठ घंटे काम लेने, चार घंटे अतिरिक्त कार्य का दर बढ़ाने, 12 वर्ष से लटके बोनस का भुगतान कराने आदि की मांगें पूरी करने की मांग की। इस मौके पर श्याम बिहारी, अजय यादव, महेंद्र कुमार, राजेश यादव, गिरजा शंकर, ज्ञान सिंह, अरविंद कुमार, वीरेंद्र रमण, विनोद कुमार, सुनील कुमार, जगन्नाथ, संजय कुमार, हरिकेश कुमार आदि रहे। एडीएम एसके मिश्रा ने कहा कि मांगपत्र शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed