फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ambulance collided with standing container three died and six injured in bhadohi

UP: भदोही में दर्दनाक हादसा, कंटेनर में टकराई एंबुलेंस, पति का शव लेकर जा रही पत्नी समेत तीन की मौत

Mon, 11 Aug 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 11 Aug 2025 10:27 AM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में दर्दनाक हादसा हुआ। भोर में चालक को झपकी आने से एंबुलेंस खड़े कंटेनर में जा भिड़ी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Ambulance collided with standing container three died and six injured in bhadohi
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह आठ बजे खड़े कंटेनर में पीछे से एंबुलेंस टकरा गई। इसमें दो सगी बहनों और एबुलेंस चालक की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बिहार निवासी युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शव लेकर बिहार जा रही थी।
विज्ञापन




कैसे हुआ हादसा
मूल रूप से ददनापुर गुराव, गया, बिहार निवासी वरुण कुमार (45) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। आठ अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पत्नी श्वेता सिन्हा (40) और उनकी बड़ी बहन बेबी कुमारी (43) उन्हें देखने दिल्ली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद दोनों बहनें व रमेश (45) निवासी बरई बरदह गाजीपुर उन्हें लेकर एंबुलेंस चालक अंजीत कुमार (32) और उत्तम निवासी खोड़ा (गाजियाबाद) के साथ बिहार जा रहे थे। 


गोपपुर के पास एबुलेंस चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। घटना में वरुण की पत्नी श्वेता और साली की मौत हो गई। एबुलेंस चालक अजीत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या बोले अधिकारी
गोपपुर के पास हुई घटना के बाद तत्काल घायलों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, भदोही  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed