फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public outreach conducted for the Lord Vishwakarma procession

Bhadohi News: भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा के लिए किया जनसंपर्क

Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Public outreach conducted for the Lord Vishwakarma procession
मधुबन। भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मधुबन तहसील क्षेत्र के पिपरा, सुग्गीचौरी, दुबारी, गजियापुर, नगर पंचायत कस्बा सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आयोजक समिति के अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने बताया गया कि 27 सितंबर रविवार को सुबह आठ बजे से भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे नगर पंचायत मधुबन स्थित दिवंगत हरिमोहन मल्ल के हाता में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा के पांच गौरवशाली वंशों लोहार, ठठेरा, बढ़ई, सोनार और शिल्पकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा के दौरान मधुबन शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, सुभाष ठठेरा, सुजीत शर्मा, रामप्रताप विश्वकर्मा, गुड्डू शर्मा, सोनू, दिलीप, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed