फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amazing: Bill of Rs 69 lakh arrived in six months

गजब: छह माह में आया 69 लाख का बिल

Wed, 01 May 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Amazing: Bill of Rs 69 lakh arrived in six months
ज्ञानपुर। अक्सर अपने कारनामे को लेकर चर्चा में रहने वाला बिजली निगम एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला एक बिजली बिल का है। एक किसान को छह महीने में 69 लाख का बिल पकड़ा दिया गया। सुधार को लेकर छह महीने से दर-दर भटक रहे किसान ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को बिजली निगम के कार्यालय पर पहुंचा पीड़ित अपनी पीड़ा बयां करते हुए रो पड़ा। कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह कर लूंगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर से सटे भुड़की गांव निवासी लालमणि पाल का ज्ञानपुर-भदोही रोड पर पटेल नगर के पास दो छोटे-छोटे दुकान है। उक्त दोनों दुकान भाड़े पर है और उनमें टाइल्स मार्बल की दुकान संचालित हो रही है। पीड़ित ने बताया कि उक्त दुकान का सितंबर 2023 तक का बिजली बिल जमा हो चुका है। फरवरी 2024 में मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से इस बात की जानकारी हुई कि सितंबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक का लाईट बिल 69 लाख रुपए आया है। छह महीने में 69 लाख बिजली बिल आने की जानकारी मिलते ही लालमणि पाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित तत्काल ज्ञानपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी स्थानीय विद्युत कर्मियों को दी। धीरे-धीरे वक्त बितता गया मगर इस मामले में बिजली निगम के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और पीड़ित लालमणि पाल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पीड़ित मंगलवार को रोते-बिलखते बताया कि करीब 20 बार बिजली निगम के आफिस जा चूका हूं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी विशाल सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मामले में न्याय दिलाकर दोषी बिजली निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया। कहा कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कलेक्ट्रेट परिसर के सामने आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर आदित्य पांडेय ने कहा कि कभी-कभी तकनीकी खामियों से दिक्कत होती है। पीड़ित से बात कर बिल में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed