फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alleged corruption, the lock on the account office

भ्रष्टाचार का आरोप लगा लेखा दफ्तर पर जड़ा ताला

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Alleged corruption, the lock on the account office
लेखाकार कार्यालय पर ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक।संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी स्थित लेखा कार्यालय पर हंगामा किया। अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दफ्तर पर ताला जड़ दिया। कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

महासंघ के विंध्याचल मंडल महामंत्री संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक शिक्षक दोपहर दो बजे बीआरसी स्थित लेखा कार्यालय पहुंचे। लेखाधिकारी के मौजूद न होने पर फोन से बात करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि फोन नहीं उठाया गया। इससे नाराज होकर शिक्षकों ने कार्यालय पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के एरियर सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। ऐसा न करने वाले शिक्षक को महीने भर परेशान किया जाता है। चेतावनी दी कि 14 सितंबर तक शिक्षकों के एरियर संग अन्य भुगतान नहीं हुआ तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से कहा गया है कि शिक्षकों का कोई भी देयक भुगतान विलंबित न हो। पूर्व में इसको लेकर बात भी की गई थी, लेकिन उसका असर नहीं पड़ा। इस मौके पर क्रांतिमान शुक्ला, रितेश तिवारी, प्रतीक मालवीय, अरुण यति, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed