फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Allegations of rigging in road renewal, complaint to DM

सड़क नवीनीकरण में धांधली का आरोप, डीएम से शिकायत

Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in road renewal, complaint to DM
सड़कों को लेकर सरकार जहां गंभीर है वहीं ठेकेदार उसको पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला सुरियावां ब्लॉक के अबरना से सांडा तक बनने वाली सड़क निर्माण को लेकर है। जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में कहा कि तीन किमी लंबी सड़क जौनपुर के कई बाजारों से जोड़ती है। यहां काम कराने वाले ठेकेेदार सड़क के मध्य पड़ने वाले गड्ढों को पाटने की बजाए उसी पर ही गिट्टी डाल कर छोड़ उदे रहे हैं। तारकोल भी सही मात्रा में नहीं डाली जा रही है। जिससे अल्प समय में ही सड़क टूटने से इंकार नहीं किया सकता। उक्त मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर, चार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय से लेकर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बीते पांच साल में उक्त सड़क तीन बार बनी, लेकिन मानक सही न होने से एक बारिश भी नहीं सह सकी। एक्सईएन पीडब्लयूडी एसबी राव ने कहा कि उक्त मार्ग का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। खामियां मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed