फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Allegation: Secretary sold 350 sacks of fertilizer after accepting money; farmers create an uproar.

आरोप : सचिव ने रुपये लेकर बेच दी 350 बोरी खाद, किसानों का हंगामा

Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Secretary sold 350 sacks of fertilizer after accepting money; farmers create an uproar.
​शिकायत पर बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति जयपट्टी कला में किसानों से जानकारी लेते एडीसीओ विनोद
क्षेत्र के बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) जयपट्टी कला में डीएपी खाद वितरण में कथित अनियमितता पर शुक्रवार को किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री की अनदेखी कर 350 बोरी खाद की नकद पैसा लेकर बिक्री, स्टॉक में गड़बड़ी और मनमाने ढंग से खाद वितरण का आरोप लगाया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मामले की शिकायत की। किसानों का आरोप है कि मंगलवार शाम समिति पर 400 बोरी खाद पहुंची थी। बुधवार को सचिव राजेश कुमार ने 350 बोरी खाद बेच दी।
किसानों का कहना है कि बुधवार रात नौ बजे तक कुछ लोगों को बिना आवश्यक कागजी प्रक्रिया के खाद वितरित की गई, जबकि कई किसान मंगलवार से लाइन में लगे होने के बावजूद खाद नहीं पा सके। शिकायत के बाद एडीसीओ विनोद कुमार और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने सचिव को फोन पर फटकार लगाई। इसके बाद एडीसीओ स्वयं समिति पहुंचे और अपनी मौजूदगी में 53 बोरी खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ के सचिव सूर्यभान सिंह व अन्य किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बुधवार शाम तक 257 बोरी खाद वितरण की जानकारी दी थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह गोदाम का निरीक्षण करने पर वहां केवल 52 बोरी खाद ही मिली। किसानों का कहना है कि लगभग 100 बोरी खाद का कोई स्पष्ट हिसाब सचिव नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव ने एक निजी व्यक्ति को अपनी कुर्सी पर बैठाकर किसानों से नकद राशि वसूलने का काम कराया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी और एसडीएम से कर जांच करने और कार्रवाई की मांग की गई है।

अमित कुमार पांडेय, एआर कोऑपरेटिव ने कहा कि किसानों की शिकायत पर एडीसीओ को मौके पर भेजा गया। उर्वरक वितरण की जांच में यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed