फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations complete, Navodaya entrance exam today

Bhadohi News: सभी तैयारी पूरी, नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
All preparations complete, Navodaya entrance exam today
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई। शनिवार को सुबह 11.30 बजे से जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर तीन जोनल, 10 सेक्टर और 10 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। 3219 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की 80 सीटों के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा होती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। 20 जनवरी यानि शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए छह ब्लॉकों में 10 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को केंद्राध्यक्षों की तरफ से अनुक्रमांक के आधार पर डेस्क स्लिप आदि लगाया गया। परीक्षा में 3219 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक होगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एडीएम कुंवर वीरेेंद्र मौर्य को नोडल अधिकारी बनाया है। डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि एक-एक केंद्र पर पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जिससे कोई भी गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
ज्ञानपुर। अभोली में डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर बवई, इंटर कॉलेज दुर्गागंज, औराई में इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूसराय, रामसजीवन इंटर कॉलेज खमरिया, भदोही में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय माध्यमिक इंटर कॉलेज सागरपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़ को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed