फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations complete, 87 tables will be evaluated from today

सभी तैयारी पूरी, 87 टेबलों पर आज से होगा मूल्यांकन

Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
All preparations complete, 87 tables will be evaluated from today
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में शुरू हो जाएगा। केंद्र की ओर से तैयारी को अंतिम रूप शुक्रवार शाम तक दिया गया। 87 टेबलों पर हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांची जाएंगी। इसके लिए 607 परीक्षक लगे हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म हो गई थी। समय पर रिजल्ट आ जाए, इसके लिए शासन से लेकर परिषद तक तैयारी में जुटा है। इसके लिए जिले में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। नेशनल में हाईस्कूल और जीआईसी में इंटर की कापियां जांची जाएंगी। शुक्रवार शाम तक दोनों मूल्यांकन केंद्र पर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जीआईसी के उप नियंत्रक विजय सिंह यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट की कापियां 41 टेबलों पर जांची जाएगी। इसके लिए 253 परीक्षक लगे हैं। हर टेबल पर निगरानी के लिए एक-एक डीएचई लगे हैं। इंटर की कुल 64 हजार कापियों में सबसे अधिक भौतिक विज्ञान की 14 हजार शामिल है। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र नेशनल इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक डॉ. अनुराग मिश्र ने बताया कि यहां पर 46 टेबलों पर मूल्यांकन होगा। जिसमें 354 परीक्षक लगे हैं। 96 हजार 660 कापियों के जांचने का लक्ष्य है जबकि अभी तक 88 हजार कापियां ही आवंटित हो सकी है। मुख्य नियंत्रक/डीआईओएस एनएल गुप्ता ने कहा कि शनिवार को परीक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुछ कापियां जांचकर शुरुआत होगी। रविवार से विधिवत ढंग से कापियां जांची जानी शुरू होगी। बताते चलें कि पूर्व के वर्षों के सापेक्ष इस बार कापियों की संख्या काफी घट गई है। पूर्व में ढाई से तीन लाख कापियां जांचने के लिए आती थीं जो अब पौने दो लाख से भी कम रह गई है। मुख्य नियंत्रक की माने तो एक-एक प्रश्नपत्र होने से कापियों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed