फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ala Hazrat holds the flag of silence

जश्ने इमाम अहमद रजा कांफ्रेंस

Sat, 19 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ala Hazrat holds the flag of silence
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भदोही। आला हजरत अहमद रजा खां फाजिल बरेलवी ने सुन्नीयत का झंडा बुलंद रखा। उन्होंने भटकों को सही राह दिखाई। सुन्नियत को फरोग देने में उनका अहम किरदार था और हमेशा रहेगा। ये बातें बीती रात मर्यादपट्टी स्थित कुतुब-ए भदोही के आस्ताने पर हुए जश्ने इमाम अहमद रजा कांफ्रेंस को खिताब करते हुए लखनऊ से तशरीफ लाए मुफ्ती मौ.एहतेशाम कादरी ने कही।
उन्होंने आला हजरत इमाम अहमद रजा के अहमियात बयां करते हुए कहा कि आला हजरत 1857 में बरेली में पैदा हुए। महज 13 वर्ष की उम्र में तालीम से फारिग हो गए थे। और इसके बाद दीन की खिदमत में लग गए थे जो आखिरी सांस कर करते रहे। बताया कि उन्होंने एक हजार से ज्यादा किताबें लिखी। उनमे परहेजगारी कूट कूट कर भरी थी। जईफी (वृद्धावस्था) के आलम में जब चलने की ताकत नहीं थी तो भी दूसरों के सहारे मस्जिद जाते थे। मुफ्ती ने बताया कि हमेशा जमात से ही नमाज पढ़ी। उनका मकाम ऊंचा था और हमेशा ऊंचा रहेगा। उन्होंने जो रास्ता अपनाया और दिखाया उस पर अमल करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

पटना से तशरीफ लाए मुफ्ती सुल्तान रजा ने मां बाप के मर्तबे पर रोशनी डाली। बताया कि मां के कदमों में जन्नत होती है। मां की दुआ खाली नही जाती। वो औलाद बदनसीब हैं जिन्होंने मां-बाप का दिल दुखाया। लोगों को पड़ोसी का हक बताया और कहा कि पड़ोसी को सच्चा हमदर्द समझो। जरूरतमंद हों तो उनकी मदद करो। छल व कपट से दूर करने की हिदायत दी। सदारत मौ.कुतुबुद्दीन व निजामत आसिफ रजा ने की। कारी आलम बाराबंकवी, मुफ्ती बख्तियार आलम, मौ.मोहियुद्दीन ने भी खिताब किया। शाहिद रजा, अहमद रजा, मकबूल भदोहवी, नेेेहाल हबीबी, कारी आफताब हबीबी ने नाते पाक पेश किया। मुख्य रूप से मौ.रब्बानी, मौ.हसरत, जमील नेता, नुरैन खां, तालिब खां, बच्चा खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed