फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ajay boys , girls top Neetu

बालकों में अजय, बालिकाओं में नीतू अव्वल

Mon, 26 Jan 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 26 Jan 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ajay boys , girls top Neetu
बालिकाओं में हनुमानगंज (इलाहाबाद) की नीतू देवी ने           बाजी मारी।
विज्ञापन


 ज्ञानपुर से शुरू हुई  दौड़ भदोही के नेशनल इंटर कालेज में आकर समाप्त हुई             जहां आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया          गया।


 इस मौके पर मुख्य अतिथि बदायूं जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि यही प्रतिभागी एक दिन ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी  ने कहा  कि आज खेलों में शहर और   ग्रामीण के बीच फर्क नहीं रह गया है। सुविधाओं से वंचित ग्रामीण बालक-बालिकाएं शहरियों से  कहीं आगे निकल रहे हैं और अपने गांव, शहर, जनपद का नाम  रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त अजय कुमार            बिंद को साईकिल भेंट की। उल्लेखनीय है कि अजय ने 12 किमी दौड़ 32.37 मिनट में पूरी की। बालिका वर्ग में प्रथम नीतू           ने यही दूरी 42 मिनट में तय की। उसे फर्राटा पंखा बतौर पुरस्कार मिला।


समारोह में अजय राय ने कहा कि आज युवा प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन का समय है। बगैर उत्साहवर्धन के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तो सुविधा मिलने पर देश की आन बान में चार चांद लगा देंगे।


 उन्होंने बच्चों को सहूलियत और सुविधाओं की वकालत की।
उन्होंने मैराथन आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व मैराथन दौड़ते हुए ज्ञानपुर से भदोही पहुंचे धावकों का स्वागत किया गया। समारोह का संचालन ज्ञानचंद यादव ने किया। मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय धावक मुरलीधर, जितेंद्र राय, अवधेश राय, पुन्डरिक यादव, संजय पटेल आदि ने विचार व्यक्त किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed