फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ahilyabai Holkar was a skilled administrator and a religious woman: AK Sharma

कुशल प्रशासक व धर्मनिष्ठ महिला थीं अहिल्याबाई होल्कर : एके शर्मा

Wed, 28 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar was a skilled administrator and a religious woman: AK Sharma
ज्ञानपुर। अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल प्रशासक के साथ धर्मनिष्ठ महिला थीं। उन्होंने मंदिरों और घाटों का जीर्णोद्धार कराने के साथ सुशासन और धर्म संतुलन बनाए रखा।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को चित्रांगन लॉन में अहिल्याबाई होल्कर जन्मशताब्दी उत्सव के तहत आयोजित संगोष्ठी में जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने काम के प्रति सतर्क रहते हुए राष्ट्र धर्म को निभाया।
विज्ञापन

आदर्श शासन की शिल्पकार और प्रशासनिक दक्षता की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होल्कर कार्यों में भी दक्ष रही। उन्होंने खुद ही लगान वसूली न्याय और प्रजा की समस्याओं के समाधान का कार्य प्रारंभ किया। अहिल्याबाई होल्कर एक न्याय प्रिय शासक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अहिल्याबाई होल्कर परम शिवभक्त रहीं। मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अद्मय साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने समूह की चार महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, अनिरूद्ध त्रिपाठी, सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, गोरखनाथ पांडेय, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, गोवर्धन राय विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed