फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After nine days, the temperature dropped by one degree but the heat remained, with a change in the weather expected from today.

Bhadohi News: नौ दिन बाद एक डिग्री लुढ़का तापमान लेकिन रही तपिश, आज से माैसम में बदलाव के आसार

Thu, 28 May 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
After nine days, the temperature dropped by one degree but the heat remained, with a change in the weather expected from today.
नई बाजार में धूप और गर्मी के कारण पानी का हो रहा छिड़काव। संवाद - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
नौ दिन बाद जिले में बुधवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 से घटकर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा लेकिन तपिश कम नहीं हुई।
विज्ञापन

गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के चेहरे लाल पड़ गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। वही मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से जिले में बदलेगा। व्रजपात होने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलेगी।
18 मई के बाद बुधवार को अधिकतम पारा में एक डिग्री नीचे लुढ़का है। सुबह आठ बजे से ही मौसम में तपन की स्थिति बनी है। जैसे-जैसे दिन का पारा चढ़ता गया, वैसे ही गर्म हवाएं तेजी गति से चलने लगी।
विज्ञापन

शाम छह बजे तक बजे तक गर्म हवाएं चलीं। रात में उमस होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
इसी बीच बिजली की खूब ट्रिपिंग हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान व्यक्त किया है कि 28 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसका असर संत रविदास नगर भदोही में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मध्यवर्ती भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर उत्तर पश्चिमी से दक्षिणी तटीय तक जा हरी द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोम मंडल में आ रही आर्द्र पूरवा हवाओं की पश्चिमी विक्षोभ के साथ 28 मई से मौसम बदलेगा। भदोही में व्रजपात के साथ झोंकेदार हवा चलेगी। मौसम में नमी होने से तापमान में कमी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed