{"_id":"67f03182add585e85e0f82ee","slug":"after-a-domestic-dispute-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-124374-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कमरे में फंदे से लटककर शख्स ने दी जान, घरेलू विवाद को लेकर था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कमरे में फंदे से लटककर शख्स ने दी जान, घरेलू विवाद को लेकर था परेशान
Sat, 05 Apr 2025 04:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 04:39 PM IST
सार
Bhadohi News : भदोही जिले में एक शख्स ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर बाजार में फंदे से लटक कर महेंद्र कुमार भोजवाल (55) ने जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने टीनशेड में लटके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कस्तूरीबाजार निवासी छोटेलाल गुप्ता का बेटा महेंद्र कुमार भोजवाल कलकत्ता में टैक्सी चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। तीन महीने पूर्व वह घर आया था, इसके बाद वह कलकत्ता नहीं गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीनशेड के कमरे के एंगल में रस्सी के फंदे से लटककर उसने जान दे दी। कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर घरवाले परेशान हो गए। दरवाजे के छेद से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कार से टकराई छड़ी तो दबंगों ने की दृष्टिबाधित छात्रों की पिटाई, तीन को पुलिस ने पकड़ा; कार सीज
परिवार वालों ने पीआरवी को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एंगल से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह मानसिक रूप से परेशान था।
बृहस्पतिवार की रात में घर में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। महेंद्र की तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में रसोइयां का काम करती है। बताया जाता है कि वह किसी बात को लेकर काफी उलझन में था। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।