फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After a dispute with her husband, a married woman hanged herself to death.

Bhadohi News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, a married woman hanged herself to death.
गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता पूजा बिंद (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद उसने ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहांगीराबाद निवासी दिलीप निषाद मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की रात उनका पत्नी पूजा निषाद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गए। इधर पति के जाने बाद नाराज पत्नी घर के कमरे में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। थोड़ी देर बाद पति घर लौटा तो कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद तक कोई जवाब न मिलने पर परेशान होकर उसने अपने पिता और गांव के प्रधान संजय सिंह और अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़ा गया तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। उसका एक बेटा भी है। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed