फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   after 70 days trains started again

70 दिन बाद शुरु हुआ ट्रेनों का संचालन,स्टेशनों पर लौटी रौनक

Tue, 02 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
after 70 days trains started again
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 70 दिन बाद ट्रेन रूकी तो उतरकर गंतव्य को जाते यात्री। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। अनलॉक के दूसरे दिन करीब 70 दिन बाद मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरु होते ही स्टेशनों की रौनक लौट आई। अपने निर्धारित समय पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची पवन और दानापुर एक्सप्रेस उतरे 50 यात्रियों की जांच कराकर ही घर भेजा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम कविता मीना, तहसीलदार देवेंद्र यादव ने सभी यात्रियों में बिस्किट, पानी का वितरण कराया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज डीएस ओझा दलबल के साथ तैनात रहे बल्कि आरपीएफ और जीआरपी पुलिस बिना जांच कराए किसी भी यात्री को परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप कराकर मात्र माल गाड़ियों, पार्सल ट्रेनों का संचालन करा रहा था। लॉकडाउन के तीसरे-चौथे चरण से ही प्रवासियों को एक-दूसरे राज्यों से लाने के लिए श्रमिक स्पेशल चलाकर राहत दी गई लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही थी। अनलॉक के दूसरे दिन रेल मंत्रालय ने दो सौ ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी देकर ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरु करा दी। एक जून की रात वाराणसी मंडल ने मडुआडीह जंक्शन से निर्धारित समय पर सुपरफास्ट ट्रेन शिवगंगा को नईदिल्ली के लिए चलाई गई। दूसरे दिन मुंबई से लौटी पवन एक्सप्रेस 12.11 बजे और सिकंदराबाद-दानापुर 12.36 बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों से 50 यात्री उतरे जिनका थर्मल स्क्रीनिंग कराकर ही बाहर निकलने दिया गया। ट्रेनों में चढ़ने से लेकर उतरने तक सोशल डिस्टेंस का पालन, मॉस्क पहनने का नियम यात्रियों ने बखूबी निभाया। इस मौके पर आरआई, एके श्रीवास्तव, लेखपाल अमरेश पांडेय, रमाशंकर यादव, अमित कुमार, सोनपाल, कृष्णदेव राय, हरिवंश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed