फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After 20 minutes of rain, electricity was cut for two hours

Bhadohi News: 20 मिनट की बारिश के बाद दो घंटे तक कट रही बिजली

Thu, 09 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
After 20 minutes of rain, electricity was cut for two hours
ज्ञानपुर। जिले में मानसून की शुरुआती बारिश ने ही बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच कहीं कटौती, कहीं ट्रिपिंग तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या देखने को मिल रही है। 20 मिनट की बारिश के बाद दो घंटे तक लाइट कट रही है। जिससे लोग परेशानी हो रहे हैं। बारिश होने से पहले हर विभाग की ओर से पुख्ता तैयारियों का दावा किया जा रहा था, लेकिन मानसून की शुरुआती बारिश ने लगभग हर विभाग की पोल खोल दी है। निकायों में जहां जाम नालियां लोगों की मुश्किल बढ़ा रही हैं। वहीं गांवों की जर्जर सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। दूसरी तरफ अब बिजली निगम की तैयारियां भी अब धरी की धरी रह गई हैं।
विज्ञापन

जिले में दो ज्ञानपुर और भदोही डिवीजन के 29 उपकेंद्र और 98 फीडरों के माध्यम से करीब 2.46 लाख लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी के दिनों जहां बिजली की अधिक खपत लोगों के लिए सिर दर्द बनी थी। वहीं अब बारिश के दिनों में भी बिजली निगम का वहीं हाल है। बीते तीन दिनों से नगर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के बीच एक तरफ तो गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरफ बिजली कटौती उस राहत को काफूर कर दे रही है। ज्ञानपुर मुख्यालय और आसपास के करीब 50 गांवों में तीन दिनों से बारिश होते ही कटौती शुरू हो जा रही है। यही हाल सीतामढ़ी, वहिदानगर, मिश्राइनपुर, औराई, भदोही, नईबाजार जैसे इलाकों में देखने को मिल रही है। जिले भर की करीब 200 गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी समस्या से त्रस्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed