फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates warning of big agitation from April 21

21 अप्रैल से अधिवक्ताओं की बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Advocates warning of big agitation from April 21
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर तहसील अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़े और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से की। अधिवक्ताओं का कहना था कि पूर्व में भी इस तरह की मुहिम चलाई गई, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन देकर मुहिम को रोक दिया। बैठक में अल्टीमेटम दिया कि यदि दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ तो 21 अप्रैल से बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि भदोही तहसील में राजस्व संहिता यूपी 2006 की विभिन्न धाराओं में शासन की मंशा को दरकिनार कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कहा गया कि पूर्व में अभियान चलाया गया था। लेकिन उच्चाधिकारियों ने आकर झूठा आश्वासन देकर हमारे आंदोलन को रोक दिया था। लेकिन इस बार जब तक एसडीएम और तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम लोग न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आंदोलन शुरू करेंगे। बताया कि बुधवार का दिन इंतजार का होगा। बुधवार को भी कार्रवाई नहीं की गई तो 21 से पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जो लगातार चलता रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि तहसील में धारा 24 (पैमाइश), धारा 34 (दाखिल-खारिज), धारा 38 (छूटे नाम व रकबा), धारा 80 (आबादी), धारा 116 (बंटवारा) आदि मामलो में भारी धन उगाही का खेल चल रहा है। संचालन इंद्र देव मौर्य ने किया। बैठक में धनुषधारी सिंह, रजनीश पांडेय, ओमप्रकाश, बांकेलाल यादव, महेंद्रनाथ बिंद, अरविंद सिंह, अमित दूबे, दशरथ कुशवाहा, लालचंद्र सरोज, अवध नरायण यादव, प्रसन्न कुमार मिश्र, शिवप्रकाश सिंह, विनोद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed