{"_id":"6733a9ad6cb02564ae0c7c74","slug":"advocates-strike-continues-hearing-of-3500-cases-postponed-in-nine-days-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118882-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, नौ दिन में 3500 मामलों की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, नौ दिन में 3500 मामलों की सुनवाई टली
विज्ञापन
गाजियाबाद कचहरी में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को नौंवे दिन भी जारी रही। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन (डिबाए) के जिलाध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगे पूरी होने पर ही हड़ताल समाप्त होगी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण जिला और तहसील की अदालतों में 3500 मामलों की सुनवाई टली।
जिले के अदालतों में हर दिन औसतन 500 के करीब मामलों की सुनवाई होती है। अधिवक्ता गाजियाबाद जिला जज की अदालत में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीते नौ दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। इससे जिले में इन नौ दिनों में करीब 3500 के आसपास मामलों की सुनवाई टली है। इससे वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
जिलाध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता कभी नहीं चाहेंगे कि उनके वादकारी परेशान हों, लेकिन बीते नौ दिनों से जिस तरह से अधिवक्ताओं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, वह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। बताया कि अधिवक्ता लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिला जज की बर्खास्तगी के साथ आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा और पीड़ित अधिक्ताओं को मुआवजा देने के साथ ही फर्जी मुकदमा वापस किए जाने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर महासचिव सूरजीत सिंह, आलोक द्विवेदी, अजय कुमार, जय त्रिपाठी, विमिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र दुबे, हरिओम बिंद, आशीष यादव आदि रहे।