फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates protest in Bhadohi, take out march against police, accuse police of misbehaving with advocates

भदोही में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ निकाला मार्च, पुलिस पर अधिवक्ताओं से बदसलूकी का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 06:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

भदोही में सपा विधायक के समर्पण के बाद अधिवक्ताओं का पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला, अधिवक्ताओं ने मार्च निकालकर खाकी का विरोध किया और आरोप लगाया कि जिस दौरान विधायक का समर्पण हो रहा था उस दौरान पुलिसवालों ने अधिवक्ताओं से भी बदसलूकी की। विरोध के स्वर बुलंद होते देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। अधिवक्ताओं ने हिदायत दी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Advocates protest in Bhadohi, take out march against police, accuse police of misbehaving with advocates
भदोही में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

भदोही विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कोर्ट में सरेंडर के बाद विधायक को जेल भेज दिया गया लेकिन अधिवक्ता आक्रोशित होते दिखाई दिए। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता शामिल हुए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




साथ ही बैठक कर प्रस्ताव पारित किया गया कि 20 सितंबर को कोई एडवर्स आर्डर न जारी किया जाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी और महासचिव सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओ ने आरोप लगाया कि विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ओर से अधिवक्ताओ के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की गई, जो पूरी तरह से निंदनीय है। हालांकि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत के बाद मामला शांत है लेकिन अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed