फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates protest end

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन हुआ समाप्त

Thu, 07 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 07 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest end
अधिवक्ताओं का प्रदर्शन हुआ समाप्त
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा खत्म करने के पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र के आश्वासन पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया। आश्वासन पर नगर पालिका प्रांगण में आंदोलनरत सभासदों ने भी आंदोलन उठाने का एलान किया। तहसील दिवस में भाग लेने आए पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

 

जानकारी हो कि नगर पालिका के एक ठेकेदार ने चार सभासदों के खिलाफ गुंडा टैक्स मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पांचवां मुकदमा सभासद पति महेंद्र नाथ बिंद के खिलाफ था जो अधिवक्ता और बार के सदस्य हैं। इसके बाद से बार के सदस्य लगातार आंदोलन कर रहे हैं।  बुधवार को तहसील दिवस पहुंचे पुलिस कप्तान अधिवक्ताओं के आंदोलन स्थल पर गए और उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की।

विज्ञापन

 

कप्तान ने कहा कि पूरे मामले की प्रभावी ढंग से जांच कराएंगे। उधर पालिका प्रांगण में क्रमिक अनशन पर बैठे छह सभासदों ने कप्तान की बात सुनी तो उन्होंने भी अनशन तोड़ दिया। इस बरसाती लाल, लालचंद्र विश्वकर्मा, दशरथ कुशवाहा, प्रदीप त्रिपाठी, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, चंद्रन प्रकाश, प्रशांत तिवारी, विनोद राय, सुरेंद्र दूबे, नन्हें लाल सरोज, विमल पाण्डेय, लालधर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed