फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates extracted silent march, demonstration

अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस,प्रदर्शन 

Sun, 20 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 20 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Advocates extracted silent march, demonstration
जुलूस निकालते अधिवक्ता
प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी को कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सुबह 10 बजे अधिवक्ताओं ने बार हाल में बैठक की। उसके बाद न्यायालय परिसर में चक्रमण करने के बाद मौन जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करने के बाद न्यायालय गेट के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।  डिबाए अध्यक्ष हरिवंश पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। सरकार दोषियों को कड़ी सजा दे। अधिवक्ता तेज बहादुर यादव ने कहा कि सरकार के लचर रवैये से आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

एक पखवारे में कई जिलों में अधिवक्ताओं संग अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। सरकार अविलंब ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर अजय सिंह, शरद श्रीवास्तव, दयाशंकर यादव, अखिलेश, राज बिहारी मिश्र, मनोज पांडेय, अनिल शुक्ल, पीएल यादव, कृष्ण कुमार मालवीय, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, विमलेश यादव, दीपक पांडेय, नंदलाल शुक्ला, भरत यादव, विजयनाथ पांडेय, सूर्यदत्त पांडेय सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed