फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocate became vocal about the case

Bhadohi News: मुकदमे को लेकर मुखर हुए अधिवक्ता, आंदोलन के लिए चेताया

Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate became vocal about the case
ज्ञानपुर। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की मंगलवार को सरपतहां स्थित अधिवक्ता चेंबर में बैठक हुई। इसमें 25 मई को हुए धरने पर अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी जताई गई। साथ ही अविलंब केस वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि जल्द ही कोई निर्णय न लिया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर डिबाए अध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि संस्था के भवन निर्माण के लिए धन स्वीकृति की मांग को लेकर 25 मई को मुख्य गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया गया था। उसके पूर्व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। डीएम ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर मांगपत्र लिया, लेकिन पुलिस ने आंदोलन करने वाले अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया, जो निंदनीय है। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। महासचिव संतोष कुमार दूबे ने कहा कि पुलिस ने फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed