{"_id":"61df26a46506bd5ca2271182","slug":"advocate-abstaining-from-judicial-work-against-corruption-bhadohi-news-vns6332304136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के सदस्यों की बुधवार को हुई बैठक में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आने का आरोप लगाते हुए इस पर चिंता जताई। बैठक में तय होने के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के लोग जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मिलेंगे। कहा गया कि डीएम से मिलकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक ही काम के लिए वादकारियों को कई बार बुलाया जा रहा है। वादकारी छोटे - छोटे कार्यों के लिए तहसील के चक्कर लगाते - लगाते थक गए हैं। उन्होंने बताया कि पैमाइश, दाखिल-खारिज, छूटे नाम व रकबा, आबादी, बंटवारा आदि मामलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारियों की अनदेखी से अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी मामलों को लटका कर वादकारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अधिवक्ता चुप बैठने वाले नही हैं। इस मसले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल डीएम और मंडलायुक्त से मिल कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करेगा। बैठक में रजनीश पांडेय, लालचंद्र सरोज, धनुषधारी सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश, अमित दूबे, बांकेलाल यादव, अवध नारायण यादव, दशरथ कुशवाहा, प्रसन्न कुमार मिश्र, शिवप्रकाश सिंह, विनोद राय आदि ने विचार व्यक्त किए।