फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Adulterated liquor recovered on the contract of country liquor

देशी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बरामद

Fri, 16 Sep 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Adulterated liquor recovered on the contract of country liquor
गोपीगंज कोतवाली में पकड़ी गई अवैध शराब का अवलोकन करते एसपी डॉ अनिल कुमार।संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले के सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार की रात में सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली बाजार में देसी शराब की दुकान पर 1133 शीशी नकली शराब पकड़ी गई। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दुकान को सीज कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि चार अन्य फरार हो गए। नकली और मिलावटी शराब बेचने की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात में आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला दो थानों की पुलिस संग करीब पांच घंटे तक जांच की। इस दौरान दुकान से 1133 शीशी अवैध देसी शराब, 58 नकली क्यूआरकोड, 330 नकली ढक्कन बरामद किया। दुकान को सीज कर तस्कर साहब लाल निवासी नारेपार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि दुकान विपिन मिश्रा निवासी रईयापुर की है। उन्हीं के मित्र अभिनव दूबे निवासी अरता ने बेचने के लिए रखा था। मेरा एक साथी कल्लू साहू निवासी धर्मशाला रोड वार्ड 18 थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र का रहने वाला है। हम सभी मिलकर देसी शराब की शीशी को खोलकर शराब में पानी मिश्रित कर उस पर ढक्कन संग नकली क्यूआर कोड लगा देते हैं। नकली देसी शराब को अपने आर्थिक भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिए ग्राहकों को बेचते हैं । अवैध कारोबार की पूरी देख-रेख एवं संचालन गैंग के सरगना सुशील कुमार गौड़ उर्फ पंडे निवासी कोईरौना करता है। जो पैसा मिलता है आपस में बांट लिया जाता है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें साहब लाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि विपिन मिश्रा, अभिनव दूबे, कल्लू साहू, सुशील कुुमार गोंड निवासी पैगहां की तलाश की जा रही है। वांछितों की क्राइम कुंडली निकाली जा रही है। टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अमरजीत, निर्माण कुमार, अन्नपूर्णा, गुलाब सिंह, संजय श्रीवास्तव, सीता सिंह, सुरजीत सिंह, तौकीर आदि रहे। बताते चलें कि इसके पूर्व भदोही के पिपरिस, ऊंज के सुभाषनगर में सरकारी दुकानों में मिलावटी शराब मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed