फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Adolescente muere tras ser aplastado por tractor

ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत

Thu, 05 Nov 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Adolescente muere tras ser aplastado por tractor
महाराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर सहेचू (14) की मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। उगापुर-उदयकरनपुर मार्ग से जुड़े किसी गांव में इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण चल रहा है, जहां ट्रैक्टर चालक ईंट उतारने गया था। लौटते समय उदयकरन निवासी मकोई का पुत्र सहेचू ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग इलाज की व्यवस्था में लगते सहेचू ने मौके पर दम तोड़ दिया। साथी के खेत में गिरने के कारण वह बच निकला। घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। एचएचओ श्रीकांत राय ने कहा कि जानकारी होने पर पुलिस टीम रवाना की गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed