फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Admission taken in MBBS with fake certificate, FIR against nine

Bhadohi News: फर्जी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस में लिया दाखिला, नौ पर एफआईआर

Sat, 20 Sep 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Admission taken in MBBS with fake certificate, FIR against nine
ज्ञानपुर (भदोही)। नीट यूजी-2025 की काउंसिलिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र लगाने के मामले में नौ अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमाणपत्र संदिग्ध मिलने पर शासन स्तर से सत्यापन रिपोर्ट तलब करने के बाद जिलाधिकारी की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यूपी नीट यूजी-2025 की प्रथम चक्र की काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन कराए गए। इसके लिए महानिदेशक ने 27 अगस्त को नौ अभ्यर्थियों का विवरण डीएम को भेजकर सत्यापन रिपोर्ट तलब की थी। डीएम शैलेष कुमार ने मामले की जांच कराई। टीम ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि प्रमाणपत्र डीएम कार्यालय से जारी नहीं किए गए थे। प्रमाणपत्रों पर डीएम के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर भी फर्जी है। अभ्यर्थियों के पते भी फर्जी मिले। इसके बाद डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट में संबंधित पटल के लिपिक ने ज्ञानपुर कोतवाली में नौ अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed