फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administrative claims exposed road submerged in 15 minutes of rain

Bhadohi News: प्रशासनिक दावों की खुली पोल, 15 मिनट की बारिश में जलमग्न हुई सड़क, जनता ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 08:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

बारिश के पानी से सड़के जलमग्न हो गई। प्रशासनिक दावों की पोल खुलते देख जनता आक्रोशित हो गई और प्रदर्शन कर व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। बता दें कि हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं और इन दावों के बावजूद जब जलजमाव हुआ तब व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
Administrative claims exposed road submerged in 15 minutes of rain
जलभराव में उतरकर प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौरी जिले की पहली बारिश में कई इलाकों की पोल पट्टी खुल गई। मंगलवार को हुई बारिश के बाद चौरी बाजार के स्टेशन रोड की सूरत बिगड़ गई। सड़क पर जलजमाव हो गया। जिससे नाराज व्यापारियों ने बुधवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। किया। व्यापारियों ने भदोही ब्लाक और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि बाजार के मुख्य तिराहा से परसीपुर स्टेशन जाने वाला इंटरलॉकिंग पांच सौ मीटर तक है, जो करीब एक दशक से जर्जर है। जगह-जगह छोटे बड़े गड्ढे होने के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। मंगलवार को दिन में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।
विज्ञापन


जिससे स्टेशन रोड पर जगह-जगह पानी लग गया। जिससे व्यापार को तो नुकसान हो ही रहा है। आने-जाने वाले लोग भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मौके पर जय प्रकाश, बीरेंद्र, दिलीप, सचिन, आशीष, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed