{"_id":"60f96f638ebc3e7372166f67","slug":"administration-will-be-ready-to-help-orphan-children-bhadohi-news-vns6017762138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों की सहायता को प्रशासन रहेगा तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों की सहायता को प्रशासन रहेगा तत्पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की बृहस्पतिवार को शुरूआत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 13 बच्चों के संरक्षक को स्वीकृति पत्र दिया। जबकि 50 के खाते में 12-12 हजार भरण-पोषण राशि भेजी गई। उन्होंने अनाथ हुए बच्चों को दुलार भी किया। कहा कि प्रशासन उनकी सहायता के लिए हर समय तैयार रहेगा।
वर्चुअल कार्यक्रम मेें कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों, उनके संरक्षक संग अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के उद्बोधन को सुना। डीएम ने सभी पीड़ित परिवार और बच्चों से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण होगा। मुख्य विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी समय-समय पर उनसे संपर्क कर समस्या से अवगत होंगे। बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण में कोई समस्या होगी तो उसको प्रशासन पूर्ण करेगा। इसमें रोजगार दिलाने, वरासत कराने, पीड़ित परिवार को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि चिन्हित बच्चों का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही शेष बच्चों के खाते में सहायता राशि पहुंच जाएगी।