फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration alert on events in Delhi

दिल्ली की घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Administration alert on events in Delhi
दिल्ली की घटनाओं के मद्देनजर भदोही कस्बे में रूट मार्च करते एसपी - फोटो : BHADOHI
भदोही। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन के बाद से नई दिल्ली में उपद्रव, बवाल के बाद भदोही पुलिस भी अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने संवेदनशील भदोही नगर के माहौल पर कड़ी नजर रखते हुए बुधवार की शाम न केवल मातहतों को गंभीरता बरतने का निर्देश दिया बल्कि भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण कर लोगों को अमन और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसपी सायं 6 बजे भदोही कोतवाली पहुंचे। पहले उन्होंने लोगों के साथ बैठक की। कोतवाल से कहा कि शहर में कड़ी नजर रखें। छोटी छोटी घटना का भी संज्ञान लें। आवश्यकता पड़े तो स्वयं मौके पर पहुंचे। बैठक के बाद फोर्स संग शहर में पैदल निकल पड़े। इस दौरान स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, मेन रोड, अजीमुल्लाह चौराहा, कटरा बाजार, अंबर नीम, बाजार सलाबत खां तक गए। वहां से जमुंद, काजीपुर व पीरखांपुर मोहल्लों को भी दौरा किया। भारी पुलिस बल देख एकाएक लोग सकते में आ गए। लोगों में खुसर फुसर भी होने लगी लेकिन कई स्थानों पर उन्होंने स्वयं रुक कर लोगों से बात की और लोगों को कौतूहल दूर किया। लोगों को बताया कि दिल्ली के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed