{"_id":"683a05257b386a70260a0ef9","slug":"additional-director-saw-the-reality-of-aspiring-block-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-126820-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अपर निदेशक ने देखी आकांक्षी ब्लॉक की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अपर निदेशक ने देखी आकांक्षी ब्लॉक की हकीकत
विज्ञापन
औराई। सीएम के दूत एवं अपर निदेशक प्रबंधन अकादमी सुनील कुमार चौधरी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे। वह पहले दिन आकांक्षी ब्लॉक औराई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर संतोष जताया।
आकांक्षी ब्लॉक योजना में औराई ब्लॉक प्रदेश में नंबर वन है। यहां पर सभी बिंदुओं पर कार्य होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर आकांक्षी ब्लॉक के विकास को देखने के लिए शासन स्तर से अपर निदेशक को नामित किया गया है। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सब कुछ अच्छा देखने को मिला। कहीं से कोई कमियां दिखाई नहीं दी। दवा का स्टाक एवं स्टाफ की तैनाती अच्छी पाई गई।
विज्ञापन
उनसे पूछा गया कि ट्रामा सेंटर में 10 डॉक्टर हैं, लेकिन एक भी तैनात नहीं रहते। कहा कि वहां पर शनिवार को देखने जाएंगे। वह इसके बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों संग बैठक कर आकांक्षी ब्लॉक योजना में सम्मिलित एक-एक बिंदुओं की समीक्षा किया।
उन्होंने कहा कि शनिवार को कुछ गांव एवं ट्रामा सेंटर जाएंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे, सीडीपीओ रीता अवस्थी आदि रहीं।