{"_id":"608afb728ebc3ea1d8673752","slug":"action-will-be-taken-against-black-marketers-of-oxygen-bhadohi-news-vns5873499101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिले में तेेजी से बढ़ रहे कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ काफी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के आस-पास ऐसा होता है तो वे तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दें। कहा कि किसी को कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे आईसीसीसी (एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर) के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आईसीसीसी के नंबर 05414-250223, 05414-250301, 05414-250302, 05414-250304 एवं 9454416838 हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बिना मास्क के बाहर निकलने वालंो से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। डीएम ने कहा कि कोविड अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों ने यदि अपने कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/उदासीनता दिखाई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्वारंटीन सेटरों में रहे रहे लोगों का प्रतिदिन समय से तापमान तथा पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जानी चाहिए। इन सेन्टरों में रह रहे लोगों के रहने, भोजन एवं साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से समन्वय रखें। साथ ही वे प्रत्येक प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों सहित सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों का फोन नंबर अवश्य रखें।