{"_id":"6765be11baedd48cce0247d4","slug":"acmo-dr-vivek-opened-front-against-cmo-bhadohi-news-c-20-vns1023-829461-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएमओ के खिलाफ एसीएमओ डॉ. विवेक ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएमओ के खिलाफ एसीएमओ डॉ. विवेक ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
श्रावस्ती, उन्नाव के बाद अब भदोही के सीएमओ डॉ. एसके चक विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मातहत यहीं कार्यरत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक श्रीवास्तव ने मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने वीडियो जारी कर सीएमओ पर कन्या भ्रूण हत्या करने वालों से सांठगांठ, बिना ड्यूटी किए एसीएमओ व अन्य चिकित्साधिकारियों का वेतन भुगतान करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भदोही में करीब चार साल से कार्यरत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यहां कार्यरत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है।
इसमें उन्होंने भदोही सीएमओ डॉ. चक पर कन्या भ्रूण हत्या के अपराधियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि सीएमओ का प्रयास रहता है कि कन्या भ्रूण हत्या के अपराधियों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई न हो।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी दावा किया है कि जिसे उनकी बात पर भरोसा न हो, वह उनसे मिलकर साक्ष्य भी ले सकता है। एक अन्य वीडियो में एसीएमओ ने सीएमओ डॉ. चक पर आरोप लगाया है कि जिले में कार्यरत अन्य एसीएम व चिकित्साधिकारी कार्यालय नहीं आते हैं। इसके बाद भी उनका वेतन भुगतान होता रहता है।
कई लोग अलग- अलग जिले से आकर यहां ड्यूटी करते हैं। सप्ताह में सिर्फ दो दिन ड्यूटी करने वालों का वेतन भुगतान होता रहता है। फिलहाल इस वीडियो के जारी होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल मची हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सुमन ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। किसी को भी विभाग की छवि धूमिल नहीं करने दिया जाएगा।