फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   acident

आकाशीय बिजली से महिला की मौत,दो घायल

Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
acident
ऊंज। थानाक्षेत्र के पूरेनगरी और हरिहरपुरसानी गांव में शनिवार को बिजली गिरने की दो घटनाओं में रीता (28) पत्नी जयराज बिंद की मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल हो गए। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर जीवन-मौत के बीच जूझ रही हैं। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतका दो बच्चों की मां बताई गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पूरे नगरी गांव में रीता देवी नीतू (16) और रिंकी (18) के साथ खेत से घास निकाल रही थी। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से से झुलस गई। परिजनों को भनक लगते ही आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए गोपीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रीता की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया और दोनों युवतियों उपचार के लिए भर्ती कर लिया। परिजन रीता को प्रयागराज लेकर जा ही रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दि या। इसी तरह हरिहरपुरसानी गांव में भी करिश्मा एवं कोमल नामक किशोरियों के झुलसने की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान रमेशचंद्र सरोज ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed