{"_id":"608c07528ebc3e8da90d791b","slug":"accused-of-not-treating-the-infected-mla-wrote-a-letter-to-cm-bhadohi-news-vns5873939147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों का उपचार न कराने का आरोप, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों का उपचार न कराने का आरोप, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग को भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने आरोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा किया है। विधायक ने एक सप्ताह में दूसरी बार लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले की स्थिति ठीक नहीं है। एल-2 और निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है। आरोप लगाया कि जरूरतमंदों को न तो समय से दवाएं दी जा रही है और न ही ऑक्सीजन। ऐसे में सही समय पर उपचार न होने पर कई मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद और वह खुद 35-35 लाख रुपये दे चुके हैं। सुरियावां और औराई में कोविड अस्पताल बनाने के लिए कहा गया,लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया जा सका। 27 अप्रैल को एल-2 अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी को करीब 40 मिनट तक फोन किया, लेकिन वह व्यस्त रहा। किसी का फोन लगातार 40 मिनट तक व्यस्त रहना समझ से परे है। चिकित्सक मरीजों को देखने की बजाए वार्ड ब्वाय के सहारे छोड़ देते हैं। वहां के चिकित्सक डीएम को भी गुमराह कर रहे हैं।
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में आक्सीजन पाइपलाइन होने के बाद भी सीएमएस मरीजों को नहीं भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने सरपतहां में निर्माणाधीन 100 शैया अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की। विधायक ने चार दिन पूर्व भाजपा जिला महामंत्री लाल बहादुर मौर्य की कोरोना से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए थे।