फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of making fake signature without duty in district hospital

Bhadohi News: जिला अस्पताल में बिना ड्यूटी फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of making fake signature without duty in district hospital
मुख्यालय मार्ग स्थित सौ शय्या अस्पताल के बाद अब जिला अस्पताल में धड़ल्ले से डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की फर्जी हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल न आने के बाद भी उनका हस्ताक्षर कोई और कर रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है। जिला अस्पताल में डॉक्टर, नर्स समेत कुल करीब 60 से 65 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती है। इसमें से अधिकांश लोग मन मुताबिक ड्यूटी कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर नहीं आए थे, उनका एक व्यक्ति दो बजे के करीब कार्यालय में पहुंचा और हस्ताक्षर करके चला गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले लैब में तैनात एक व्यक्ति ने रजिस्टर में फर्जी ढंग से हस्ताक्षर बना दिया था, जो अस्तपाल में चर्चा का विषय बना था।
20 दिन पहले ब्लड बैंक में तैनात एक कर्मचारी ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर दिया था। उसकी ड्यूटी दो बजे से थी। हस्ताक्षर सुबह ही कर दिया था।
जिसे लेकर सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने फटकार लगाई थी। दोबारा इस तरह की गलती न करने की हिदायत भी दी थी। सीएमएस ने बताया रजिस्टर कार्यालय में रहता है। वहीं स्वास्थ्यकर्मी हस्ताक्षर करते हैं। इसे गंभीरता से लेकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed