फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused arrested for making obscene videos of female students

Bhadohi News: छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making obscene videos of female students
गोपीगंज। लालानगर टोल टैक्स के पास संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी रविशंकर गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। लाइब्रेरी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को डेहरिया दयाराम निवासी लाइब्रेरी संचालक भरथरी बिंद ने तहरीर में आरोप लगाया कि 20 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे छात्र-छात्राओं ने उन्हें जानकारी दी कि मकान मालिक लाल बहादुर गुप्ता का बेटा रविशंकर गुप्ता द्वारा छात्राओं के शौचालय में जाने के दौरान वीडियो बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि शौचालय से सटे मकान मालिक के कमरे की दीवार में एक छोटा छेद बनाया गया था, जिसके जरिए मोबाइल से छात्राओं की वीडियो रिकॉर्ड की जाती थी। छात्रों ने कथित रूप से रविशंकर गुप्ता का मोबाइल देखा तो उसकी गैलरी में छात्राओं के कई वीडियो मिले। खबर मिलने पर अभिभावक भी नाराज हो गए। सभी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला छात्राओं की निजता से जुड़ा होने पर पुलिस भी एक्टिव हो गईं। मामले में आरोपी रविशंकर गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed