फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accident on highway: 31 accidents, 16 died, more than 90 injured during Maha Kumbh

हाईवे पर हादसा : महाकुंभ के दौरान 31 हादसे, 16 की मौत, 90 से अधिक घायल

Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accident on highway: 31 accidents, 16 died, more than 90 injured during Maha Kumbh
जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सडक हादसे कम नहीं हो रहे हैं। महाकुंभ में आने जाने वालों की भीड़ के चलते हाईवे पर बढ़े वाहनों के दबाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी तक 31 हादसे में 31 की मौत और 30 से अधिक श्रद्धालु हुए घायल। बृहस्पतिवार को हाईवे पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुई। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली के गिराई के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हुई। जिसमें पुष्पलता (53) पत्नी अंजनी गौड़ निवासी चकपारण पट्टी आसाम, शकुंतला (50) पत्नी नागेश निवासी विजयनगर मैसूर कर्नाटक और उनके पुत्र हेमंत (35) वर्ष पुत्र नागेश और नितिन (35) अपनी कार से प्रयागराज स्नान करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार गेराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची। इस बीच चालक को झपकी आ गई। जिससे वे हाईवे किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेजी हुई कि नितिन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर हुई। जिसमें जीप में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मूल रूप से पारा विरनो गाजीपुर निवासी निवासी ममता राय (50) पत्नी संतोष राय, हृदय नारायण राय (75), शशांक राय (25) पुत्र संतोष राय और संतोष राय (53) वर्ष अपने कार से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ी तो अनियंत्रित होकर आगे चल रही जीप में टकरा गई। जिसमें कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से ममता राय और उनके पति संतोष राय को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हाईवे पर 10 लोगों की जा चुकी है जान
भदोही में महाकुंभ शुरू होने से अब तक कुल 31 हादसे हुए हैं। जिसमें 16 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए हैं। इसमें हाईवे पर 20 हादसे हुए हैं। जिसमें 10 लोगों की जान गई है और 80 लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक हादसे खड़ी ट्रक या वाहन में पीछे से टकराने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed