फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accident in Bhadohi: Truck collided with trailer parked on Varanasi-Prayagraj highway driver and helper died

भदोही में हादसा: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक और खलासी की मौत 

Thu, 09 Sep 2021 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Sep 2021 10:01 PM IST
सार

 टक्कर जोरदार होने के कारण ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंसे रहे। 

विज्ञापन
Accident in Bhadohi: Truck collided with trailer parked on Varanasi-Prayagraj highway driver and helper died
हादसे के बाद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग पश्चिमी सीमा पर एक ढाबा के सामने खड़े कंटेनर में बुधवार की देर रात ट्रक के टक्कर मार देने से चालक तेजकुमार उर्फ सोनू (28), खलासी अंशु खरवार( 25) निवासी घोरावल-सोनभद्र की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजमार्ग का पश्चिमी सीमा ऊंज और भीटी का सीमावर्ती बाजार है। उत्तरी और दक्षिणी लेन पर अवैध ढंग से चल रहे होटल-ढाबा पर खाना खाने के लिए चालक वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। यही कारण है कि पूर्व के दिनों में हो चुकी दुर्घटनाओं को लेकर न पुलिस प्रशासन सख्त है न राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन


देर रात एक ढाबा के सामने दक्षिणी लेन पर खड़े कंटेनर में उस समय जोरदार टक्कर हो गई जब ट्रक चालक तेजकुमार उर्फ सोनू उड़ीसा से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा था। टक्कर जोरदार होने के कारण ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोगों को जानकारी होती तब तक चालक तेजकुमार उर्फ सोनू दम तोड़ चुका था। अंतिम सांसे गिन रहे खलासी अंशु खरवार को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते कि उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृत चालक-खलासी के रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ऊंज सुशील त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

शादी से पहले उठी बेटे की अर्थी, सदमे में परिवार

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में खड़े ट्रेलर में ट्रक घुसने से सोनभद्र जिले के पनौली गांव निवासी ट्रक चालक सोनू (26) और  कुसुम्हा गांव निवासी खलासी अंशु (25) की मौत की खबर बृहस्पतिवार को सुबह मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों के परिजन सुबह भदोही के लिए रवाना हो गए।

पनौली के ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक सोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सोनू के पिता उमेश मिश्रा छोटे किसान हैं। उमेश मिश्रा के चार पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र की काफी समय पहले कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। दूसरे नंबर का पुत्र सोनू ट्रक चालक था और अविवाहित था। वहीं दो अन्य छोटे भाई संतोष व हर्ष घर पर रहते हैं। सोनू के विवाह की बात घर में चल रही थी और आगामी लगन में उसकी शादी होनी थी।

अंशु के परिवार की माली हालत ठीक नहीं

बुधवार को ही ट्रक लेकर जाते समय सोनू की छोटे भाई संतोष के साथ राबर्ट्सगंज में मुलाकात हुई थी। बुधवार की रात हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सोनू के मौत की खबर मिलते ही पिता उमेश मिश्रा भदोही रवाना हो गए। वहीं कुसुम्हा निवासी अंशु के परिवार की भी माली हालत खराब है। कुसुम्हा के पूर्व बीडीसी मोहनलाल बियार ने बताया कि पन्नानाल के दो पुत्रों में अंशु छोटा था और अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। सावन में वह घर आया था। पिता पन्नानाल परिजनों के साथ बेटे का शव लेने भदोही चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed