फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   AC was running on stolen electricity, case registered against 2

Bhadohi News: चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी, 2 पर केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
AC was running on stolen electricity, case registered against 2
ज्ञानपुर। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर शुक्रवार को बिजली निगम की टीम ने ज्ञानपुर उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में विजिलेंस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिना कनेक्शन के बिजली चलाने वालों में खलबली मच गई। चोरी की बिजली से एयर कंडीशन चलाने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जबकि आठ का लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद ज्ञानपुर उपकेंद्र से जुड़े पटेल नगर, लखनो, कुवरगंज,नारायण कॉलोनी, साईंधाम कॉलोनी, पुरानी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं के घर में चोरी से एसी चलते पाया गया। टीम ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आठ उपभोक्ता क्षमता से अधिक बिजली उपयोग करते मिले। विभाग ने उनके कनेक्शनों की कुल 25 किलोवाट की क्षमता वृद्धि करवाई। बताते चलें कि ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां नगर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर तालमेल बनाकर लोग एसी चलाते हैं। विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि निगम की ओर से लगातार जांच जारी रहेगी। इस मौके पर जेई कुलदीप शर्मा, विपिन मौर्य, शैलेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed