फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ABVP will add 4.53 lakh new members

Bhadohi News: 4.53 लाख नये सदस्यों को जोड़ेगी एबीवीपी

Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
ABVP will add 4.53 lakh new members
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक बृहस्पतिवार को पटेल नगर स्थित एक लॉन में हुई। इसमें सांगठनिक पहलुओं और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। 4.53 लाख नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


परिषद की बैठक में पिछले सत्र के सदस्यता, शैक्षिक, सामाजिक, कार्यक्रम, अभियान एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा की गई। आगामी सत्र में सदस्यता अभियान, परिसर चलो अभियान, इकाई गठन, कार्यक्रम तथा विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की वृहद योजना तैयार की गई। अभाविप काशी प्रांत के 16 सांगठनिक जिला और प्रयागराज विश्वविद्यालय और बीएचयू में एक जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें चार लाख 53 हज़ार 359 नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर संस्कृति को जीवंत करने के लिए देश के सभी शैक्षिक परिसरों में ''परिसर चलो अभियान'' चलाएगी। वर्तमान परिदृश्य में परिसर जाने वाले छात्रों की संख्या में कमी हुई है, जिसके चलते उनके व्यक्तित्व का विकास नहीं हो पा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की प्रांत अध्यक्ष सुचिता त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति के चलते आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरी है। अभाविप का विस्तार आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही सामाजिक, खेल, पर्यावरणीय, सेवा, आदि क्षेत्रों में भी हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी-उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता निर्माण से व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय पर कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ता छात्र संबंधी समस्याओं को प्रखरता से उठाते हैं। इस मौके पर मनोज शुक्ला, विकास कुमार, अभिलाष मिश्रा, अभिनव मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed