{"_id":"5f70851f8ebc3e9bba21134e","slug":"abuzz-puzzle-becomes-the-death-of-an-asha-worker-bhadohi-news-vns5495927141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कर्मी की मौत बनी अबूझ पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कर्मी की मौत बनी अबूझ पहेली
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रैपुरी गांव में चार दिन पूर्व आशा कर्मी की मौत का मामला अबूझ पहेली बनता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने के बाद मृतका के पति राजेश विश्वकर्मा ने रविवार को हत्या की आशंका जताते हुए रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
चार दिन पूर्व गांव की पूजा देवी कहीं से आने के बाद अपने कमरे में चली गई और फिर अगले दिन उसकी लाश मिली। पति का कहना था कि वह बाहर गया था। जब लौटा तो उसे मृत अवस्था में पाया। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया तो परिजनों और गांव वालों ने गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। कहा जा रहा है कि मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। विरोध बढ़ा तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरे दिन आई रिपोर्ट में पूजा की मौत दम घुटने की बात सामने आई। इस पर रविवार को मृतका के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कहा कि पुलिस अगर मृतका का मोबाइल बरामद कर ले तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
कोतवाली में तहरीर देने गए पति को पुलिस बैठा भी लिया, जिसका परिजनों ने विरोध किया कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस प्रशासन पीड़ित पक्ष को परेशान करता रहेगा तो न्याय कैसे मिलेगा। ज्ञानपुर सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि पति ने नामजद तहरीर दी है तो उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।