फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Absconded with the bag of municipal worker

Bhadohi News: नगर पालिका कर्मी का बैग लेकर फरार

Sat, 27 Apr 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Absconded with the bag of municipal worker
गोपीगंज। नगर के चुड़िहारी मोहाल में उच्चकों ने नगर पालिका कर्मी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 90 रुपयों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज, रसीद और चेकबुक रखा गया था। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से उच्चकों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदपुर बरमनिया निवासी चन्द्रभान गोपीगंज के पसियान बस्ती में किराए पर रहते हैं। वे नगर पालिका में वसूली कर्मी के रुप में कार्यरत हैं। इस समय वे गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसी कार्य को लेकर वे शुक्रवार को पड़ाव स्थित बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से 90 हजार रुपया निकालकर बैग में रख लिया और चुड़िहारी मोहाल पहुंचे। वहां एक दुकान के पास साइकिल खड़ी कर दी और दुकान पर कुछ सामान लेने लगे। इस बीच पहले से ही ताक में रहे उच्चकों ने साइकिल पर टंगा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के काफी शोर मचाने के बाद भी उच्चके हाथ नहीं लगे। पीड़ित के अनुसार बैग में 90 हजार नकदी के साथ महत्वपूर्ण कागज रखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही उच्चके को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed