फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man who went to take bath late at night went missing in the strong current of Ganga

Bhadohi News: देर रात नहाने गया युवक गंगा की तेज धारा लापता, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

Sat, 31 May 2025 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 05:33 PM IST
सार

गंगा में स्नान करने गया युवक तेज धारा में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गई। एनडीआरएफ रेस्क्यू चला रही है। खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं लग पाया था। 
 

विज्ञापन
A young man who went to take bath late at night went missing in the strong current of Ganga
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर शुक्रवार रात लगभग नौ बजे गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से राजकुमार माली (35) गंगा की तेज धारा में बह गया। शुक्रवार रात से ही स्थानीय गोताखोर उसे ढूंढने में लगे रहे। वहीं शनिवार को एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उसे ढूंढने में लगी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकुमार माली प्रयागराज जनपद के हंडिया कोतवाली के जसवां गांव का निवासी था। वह बीते कई साल से सीतामढ़ी में भगवान हनुमान मंदिर के पास फूलमाला और प्रसाद की दुकान चला कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ कड़ेधाम दर्शन के लिए गया था।
विज्ञापन


वहां से वापसी में शाम को घर पहुंचने के बाद वह सीतामढ़ी में गंगा स्नान करने गया। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया। सूचना पर कोइरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव, चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, संजय वर्मा आदि लोग गंगा घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह नायब तहसीलदार भागीरथी, लेखपाल दिवाकर यादव भी सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम युवक को खोजने में लगी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नायब तहसीलदार भागीरथी ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम गंगा में लापता युवक की खोज में लगी है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है।

गंगा में डूब रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बचाया

सीतामढ़ी गंगा में स्नान करते समय तेज धारा में चले जाने से जीजा साली सहित पत्नी और एक बच्चा डूबने लगा। संयोग अच्छा था कि घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बचा लिया। गंगा में डूब रहे चारों लोग एक ही परिवार के थे और सभी प्रयागराज जनपद के हंडिया कोतवाली के भीटी के निवासी बताए गए। घटना के बाद साथ आए लोग दहशत में आ गए।


इन दिनों बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आ रहे है। इनमें युवाओं की संख्या काफी अधिक देखी जा रही है। गंगा का जलस्तर काफी घटा हुआ है। पानी कम देख लोग, आधे गंगा तक जा कर पानी में खूब ऊधमबाजी कर रहे हैं। जिससे घटनाएं बढ़ने की संभावनाए हैं। समाजसेवी राहुल दुबे, कैलाश नाथ आदि ने सीतामढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed